लखनऊ में सुबह धुंध, दिन में तेज धूप और हल्की गर्मी का अनुमान

लखनऊ। सुबह के समय लखनऊ में घना धुंध छाया रहा, लेकिन मौसम साफ होने के साथ तेज धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार, आज शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज किया गया था।

वायु गुणवत्ता की बात करें तो सुबह लालबाग में AQI सबसे खराब 278 (ऑरेंज जोन) रहा। अलीगंज में AQI 222, तालकटोरा 198, गोमतीनगर 180, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 174 और कुकरैल 127 के साथ यलो जोन में था। छह मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 196 दर्ज किया गया। गुरुवार को शहर का औसत AQI 193 था।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1-4 डिग्री नीचे रह सकता है। पश्चिमी हिमालय से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण रात में गलन बढ़ रही है, लेकिन दिन में पारा थोड़ी बढ़ सकता है। इससे प्रदेश में ठंड में कमी आने की संभावना है। सुबह धुंध और कहीं-कहीं हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button