राज्यपाल ने मायावती से मुलाकात कर जतायी मां के निधन पर संवेदना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती से उनके निवास पर मुलाकात कर उनकी मां के निधन पर अपनी संवेदनायें व्यक्त की।

मायावती ने ट्वीट कर बताया कि, “अपनी पूज्य माताजी का नई दिल्ली में अन्तिम संस्कार करने आदि के बाद कल देर रात लखनऊ वापस लौटने पर आज ही उत्तर प्रदेश की माननीया राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल द्वारा शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए यहाँ मेरे आवास आगमन पर उनका स्वागत एवं धन्यवाद अदा किया।”

इससे पहले बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने सोशल मीडिया पर राज्यपाल और मायावती की मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुये यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में मायावती की मां के निधन के बाद राज्यपाल महोदया ने बसपा अध्यक्ष से यहां स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में मायावती की मां श्रीमती रामरती देवी का दिल्ली स्थित एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था। वह 92 साल की थी।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *