महोबा में डिवाइडर को भगवा करना असंवैधानिक कृत्य : सपा

महोबा। समाजवादी पार्टी (सपा) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महोबा आगमन से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग के डिवाइडरों में भगवा रंग करा दिया जाना भाजपा नेताओ का असंवैधानिक कृत्य है।


पार्टी के जिलाध्यक्ष प्राण सिंह यादव ने गुरूवार को कहा कि केंद्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की मौजूदा सरकारें झूठ और जुमलेबाजी पर आधारित है जो अपने कार्यकाल में विकास और जन कल्याण की कोई एक योजना तक नही आरंभ कर पाई। सरकार के मुखिया दूसरों के काम का नाम बदल कर अपना बताते हुए उनका फीता काटकर झूठी वाहवाही लूट रहे है। यही वजह है कि इनके अंधभक्त समर्थक भी सच.झूठ एवं सही.गलत को न देखकर मनमाने तरीके से नियम विरुद्ध कार्य कर न सिर्फ नई.नई समस्याएं उतपन्न कर रहे है बल्कि व्यवस्था को छिन्न.भिन्न कर रहे है।


उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत में भाजपा के नेताओ द्वारा झांसी.मिर्जापुर राजमार्ग में बसे कुलपहाड़ कस्बे के घनी आबादी वाले क्षेत्र में बने डिवाइडरो व पुल की रेलिंग के रेडियम पेंट्स के ऊपर मनमाने तरीके से भगवा रंग करा दिए जाने से लोगों की जान जोखिम में डाल दी गई है। इससे रात के समय वाहन चालकों के लिए परेशानी खड़ी होगी और जन जीवन भी खतरे में पड़ेगा।


पार्टी द्वारा इस मामले को अति गंभीर मानते हुए इसकी शिकायत जिलाधिकारी मनोज कुमार से शिकायती पत्र देकर की गई है। पार्टी ने इस गैरकानूनी कृत्य के लिए जिम्मेवार लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किये जाने तथा अर्थ दंड वसूल किये जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button