- तड़के 4 बजे यमुना विहार कुंज पहुंचे
- नंगे पांव आश्रम में किए दर्शन
- बारिश में कीचड़ के बीच साथ चले
वृंदावन। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बुधवार तड़के वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। दोनों सुबह करीब 4 बजे यमुना विहार कुंज आश्रम पहुंचे और चेहरे पर मास्क लगाकर नंगे पांव आश्रम में प्रवेश किया।
बारिश के कारण रास्ते में कीचड़ था। इस दौरान विराट कोहली, अनुष्का शर्मा का हाथ थामकर आश्रम तक पहुंचे। आश्रम में प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने दोनों का स्वागत किया। करीब एक घंटे तक आश्रम में रहने के बाद दोनों बाहर निकले। विराट के माथे पर चंदन का टीका और हाथ में प्रसाद दिखाई दिया।
इसके बाद दोनों महाराजजी के गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
इससे पहले भी IPL जीतने के बाद 2 जून को विराट और अनुष्का संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे थे। उस समय दोनों करीब दो घंटे तक आश्रम में रहे थे।









