सलमान के पिता को धमकी देने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

चेन स्नेचिंग मामलों का भी खुलासा

  • गाजीपुर पुलिस और क्राइम टीम ने शेरा खान को दबोचा
  • 2018 में सलीम खान को दी थी जान से मारने की धमकी
  • आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था

लखनऊ। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की गाजीपुर थाना पुलिस और पूर्वी जोन की क्राइम टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश मो. शारुख उर्फ शेरा खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी वही शख्स है, जिसने साल 2018 में अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान और उनके पीए को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस ने आरोपी के पास से छीनी गई चेन का टुकड़ा, दूसरी वारदात से जुड़े 8 हजार रुपये नकद और बिना नंबर प्लेट की होंडा SP125 बाइक बरामद की है।

2018 में दी थी धमकी

पुलिस के मुताबिक, शेरा खान ने नवंबर 2018 में सलीम खान और उनके पीए को कई बार कॉल कर जान से मारने की धमकी दी थी। उसने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का आदमी बताया था। मामला मुंबई के बांद्रा थाने में दर्ज हुआ था। बाद में मुंबई क्राइम ब्रांच और यूपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button