अम्बेडकरनगर। आलापुर तहसील के ग्राम चहोड़ा में रामनगर से बेदहर जाने वाले मार्ग पर जलभराव की समस्या को प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर दूर कराया। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण चौड़ा घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो रहा था।
मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी आलापुर ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद खंड विकास अधिकारी रामनगर के साथ संयुक्त रूप से सड़क पर जमा पानी की निकासी कराई गई।
जल निकासी के बाद मार्ग पर भट्ठे की तनिश और गिट्टी डलवाकर सड़क को समतल कराया गया। इसके बाद मार्ग पर आवागमन सामान्य हो गया।
जलभराव और क्षतिग्रस्त मार्गों पर निगरानी के निर्देश
प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में जलभराव और क्षतिग्रस्त मार्गों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ऐसी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने मार्ग बहाल होने पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।









