11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘एनिमल’

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी।संदीप रेड्डी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका है। फिल्म ‘एनिमल’ में अनिल कपूर, बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा की भी अहम भूमिकायें है।

फिल्म ‘एनिमल’ के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गयी है। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को दुनिया भर में रिलीज होगी। फिल्म ‘एनिमल’ का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स और मुराद खेतानी की सिने1 स्टूडियो द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button