बुलंदशहर में शिव प्रतिमा के अपमान का मामला

मंदिर परिसर में आपत्तिजनक हरकत का वीडियो वायरल, पुलिस ने दो लोगों पर दर्ज किया मुकदमा

बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के बोहिच गांव में शिव मंदिर में स्थापित प्रतिमा के साथ कथित आपत्तिजनक हरकत का मामला सामने आया है। घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार, गांव निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति मंदिर की छत पर पहुंचा, जहां शिव प्रतिमा स्थापित है। वहां उसकी कथित आपत्तिजनक हरकत का वीडियो गांव के ही एक व्यक्ति ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के कुछ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के साथ वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव का शिव मंदिर करीब 35 वर्ष पुराना बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button