संत रविदास जयंती पर निकली समरसता यात्रा

नगर में गूंजा समानता का संदेश

जलालपुर, अंबेडकरनगर। संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को जलालपुर कस्बे में समरसता अभियान के तहत कलश यात्रा निकाली गई। फरीदपुर और सरस्वती स्कूल परिसर से शुरू हुई यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

समानता और सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश

भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व और विकास निषाद के संयोजन में आयोजित यात्रा का उद्देश्य संत रविदास की समानता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की शिक्षाओं को लोगों तक पहुंचाना रहा। यात्रा मुख्य चौराहों से होते हुए आगे बढ़ी।

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

यात्रा में संजीव मिश्र, सुरेंद्र सोनी, सुरेश गुप्ता, मानिक चंद सोनी, आशाराम मौर्य, सोनू गुप्ता, विक्की गौतम, दुर्गेश गुप्त, गोपाल सोनकर और शिवनाथ त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button