महिला दरोगा अनु सस्पेंड

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो के बाद कार्रवाई

मेरठ। मेरठ में 2023 बैच की महिला दरोगा अनु को सोशल मीडिया पर सामने आए एक आपत्तिजनक वीडियो के मामले में एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। रविवार को वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की।

प्रयागराज की रहने वाली हैं अनु

महिला दरोगा अनु मूलरूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं। वर्ष 2023 बैच में दरोगा बनने के बाद उनकी पहली तैनाती मेरठ के रोहटा थाने में हुई थी। इसके बाद वह ब्रह्मपुरी थाने में तैनात रहीं।

बाद में उन्हें ब्रह्मपुरी थाने से एसएसपी कार्यालय भेज दिया गया था। वर्तमान में वह एसएसपी कार्यालय में ही ड्यूटी कर रही थीं, जहां से उन्हें निलंबित किया गया है।

यूट्यूबर ने की थी कार्रवाई की मांग

मामले को लेकर एक यूट्यूबर युवक ने महिला दरोगा की सोशल मीडिया पोस्ट को आपत्तिजनक बताते हुए शिकायत की थी। शिकायत के संबंध में उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया था।

यूट्यूबर ने अपने वीडियो में मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों का जिक्र करते हुए महिला दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद मामला पुलिस विभाग के संज्ञान में आया।

वीडियो सामने आने के बाद जांच

महिला दरोगा से संबंधित वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की। प्राथमिक स्तर पर एसएसपी ने अनु को निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button