ग्रिफिन पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं में शानदार प्रदर्शन

विकास वर्मा ने 91.8 प्रतिशत अंक हासिल कर किया टॉप, स्कूल का परिणाम रहा शत-प्रतिशत

अंबेडकरनगर। शहर के इल्तिफातगंज मार्ग स्थित ग्रिफिन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यार्थियों के बेहतर परिणाम से स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

स्कूल में विज्ञान वर्ग के छात्र विकास वर्मा ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। वहीं वाणिज्य वर्ग की छात्रा नंदिनी ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

कई विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक किए हासिल

विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। अर्पिता तिवारी ने 87.4 प्रतिशत, अकुल यादव ने 87.2 प्रतिशत, शुभ्रा पटेल ने 85.2 प्रतिशत और परी कसौधन ने 84.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इसके अलावा माधवी शुक्ला ने 83 प्रतिशत, मयंक गुप्ता ने 82.4 प्रतिशत, लक्ष्मी वर्मा और अखिलेश यादव ने 82-82 प्रतिशत तथा सूर्यांश मिश्रा ने 81 प्रतिशत अंक हासिल किए।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्कूल के शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों ने पूरे सत्र में अनुशासन और मेहनत के साथ पढ़ाई की। इसका परिणाम परीक्षा में दिखाई दिया।

बदले मूल्यांकन पैटर्न में भी विद्यार्थियों ने दिखाई क्षमता

इस बार सीबीएसई की कॉपी जांच प्रक्रिया और मूल्यांकन पैटर्न में बदलाव के बावजूद विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार छात्रों ने नियमित अध्ययन, टेस्ट और शिक्षकों के मार्गदर्शन का पूरा लाभ उठाया।

विद्यालय के शिक्षकों ने परीक्षा परिणाम को टीमवर्क और विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का परिणाम बताया। स्कूल में पूरे वर्ष शैक्षणिक गतिविधियों के साथ नियमित अभ्यास पर विशेष ध्यान दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button