- सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा की
- महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर जाकर आशीर्वाद लिया
- कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले देखेंगे
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार दोपहर गोरखपुर पहुंचे। गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर उन्होंने गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना की। इसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री नागपंचमी के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले भी देखेंगे। उनके सामने उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार और उत्तर प्रदेश वीर अभिमन्यु के खिताबी मुकाबले होंगे।
विजेता पहलवानों को देंगे पुरस्कार
प्रतियोगिता के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन सोमवार दोपहर करीब 3 बजे से होगा। सीएम योगी विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।
गोरखनाथ मंदिर में हर साल प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाती है और मुख्यमंत्री भी इसमें शामिल होते हैं।
16 अगस्त से शुरू हुई प्रतियोगिता
प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत 16 अगस्त को हुई थी। गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने इसका शुभारंभ किया था। अब फाइनल मुकाबले 17 अगस्त को खेले जा रहे हैं।
प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से 300 से अधिक पहलवान हिस्सा ले रहे हैं।
तीनों खिताबों के विजेताओं को 1.01 लाख
प्रदेश के खेल विभाग और जिला कुश्ती संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विजेता पहलवानों को पुरस्कार राशि दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार और उत्तर प्रदेश वीर अभिमन्यु के विजेताओं को 1.01 लाख रुपये, उपविजेताओं को 51 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले दोनों पहलवानों को 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे।









