
अम्बेडकरनगर के जलालपुर क्षेत्र में महिला आरक्षण बिल को लेकर महिलाओं ने जनाक्रोश यात्रा निकाली। संसद में विपक्षी दलों के रुख के विरोध में महिलाएं सड़कों पर उतरीं और अपनी नाराजगी जाहिर की।
पदयात्रा की शुरुआत फरीदपुर स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क से हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने किया, जबकि संयोजन सभासद सुलेखा गौतम ने संभाला।
सरकार के समर्थन में नारेबाजी
पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने सरकार के समर्थन में नारे लगाए और विपक्ष के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। मीडिया प्रभारी विकास निषाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महत्वपूर्ण मौके पर विपक्ष ने सहयोग नहीं किया।
कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, पूर्व नगर अध्यक्ष मानिक चंद सोनी, सुरेश गुप्त, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड़, दुर्गेश गुप्ता, गोपाल सोनकर, विकास सोनकर, विक्की गौतम, शिवम आर्या और सोनू गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखी गई। आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखी गई।









