मुरादाबाद में कांवड़ियों की भीड़ के चलते ट्रैफिक डायवर्जन

दिल्ली हाईवे पर भारी वाहनों की नो-एंट्री, कांठ रोड पर एकतरफा व्यवस्था; सोमवार शाम तक लागू रहेगा डायवर्जन

मुरादाबाद। सावन के अंतिम सोमवार पर कांवड़ियों की संभावित भीड़ को देखते हुए मुरादाबाद में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। गुरुवार दोपहर 2 बजे से दिल्ली हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। वहीं कांठ रोड पर एक लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित रखते हुए दूसरी लेन से हल्के वाहनों को गुजारा जाएगा। यह व्यवस्था सोमवार शाम 6 बजे तक लागू रहेगी।

कांवड़ियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए फैसला

एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार के मुताबिक, हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगाजल लेकर कांवड़ियों के जत्थे वापस लौट रहे हैं। बरेली, पीलीभीत और बदायूं के कांवड़िये भी अपने-अपने घरों की ओर जा रहे हैं। ऐसे में दिल्ली हाईवे और कांठ रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना है।

कांठ रोड पर एक लेन कांवड़ियों के लिए

कांठ रोड पर एक लेन कांवड़ियों के आवागमन के लिए आरक्षित रहेगी। दूसरी लेन से हल्के वाहन निकल सकेंगे। यदि कांवड़ियों की संख्या अधिक बढ़ती है तो कार और अन्य हल्के वाहनों को भी वैकल्पिक रास्तों पर भेजा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button