गाजियाबाद में बेटे की चाहत में पत्नी-बेटी की हत्या

छोटी बेटी पर भी चाकू से हमला- आरोपी ने पत्नी और 15 साल की बेटी को चाकू से गोदा, बचाने आई 14 वर्षीय बेटी घायल

गाजियाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र में बेटे की चाहत में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने 35 वर्षीय पत्नी तबस्सुम और 15 वर्षीय बेटी सना पर चाकू से कई वार किए। 14 वर्षीय छोटी बेटी मां और बहन को बचाने पहुंची तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। घायल बेटी किसी तरह घर से बाहर भागी और शोर मचाने लगी। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

आधी रात को हुई वारदात

घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे लोकप्रिय विहार कॉलोनी में हुई। यह इलाका जिला मुख्यालय से करीब 28 किलोमीटर दूर है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान बिहार के अररिया निवासी 45 वर्षीय राजा अंसारी के रूप में हुई है।

किराए के मकान में रहता था परिवार

राजा अंसारी खोड़ा मंडी में मुंशी का काम करता है। वह लोकप्रिय विहार कॉलोनी में किराए के मकान में पत्नी और दोनों बेटियों के साथ रहता था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

घायल बेटी अस्पताल में भर्ती

वारदात के बाद पुलिस ने मृतका पत्नी तबस्सुम और 15 वर्षीय बेटी सना के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। वहीं, चाकू के हमले में घायल 14 वर्षीय बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button