विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

संयुक्त जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक परिसर में 14 जून को होगा कार्यक्रम

अम्बेडकरनगर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर संकल्प मानव सेवा संस्था और निफा संस्था की ओर से 14 जून 2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयुक्त जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक परिसर में होगा।

संस्था की ओर से बताया गया कि जिले में रक्त की आवश्यकता को देखते हुए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

कई संस्थाओं का सहयोग

इस आयोजन में आदानी फाउंडेशन, जीवन आभा फाउंडेशन और श्री वस्त्रालय (नई सड़क, शहजादपुर, अकबरपुर) सहयोगी संस्था के रूप में शामिल हैं। आयोजन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।

रक्तदाताओं को मिलेगा सम्मान

रक्तदान करने वाले प्रतिभागियों को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, रक्तदान को बढ़ावा देने और युवाओं को इससे जोड़ने के लिए यह पहल की जा रही है।

लोगों से भागीदारी की अपील

संकल्प मानव सेवा संस्था ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर रक्तदान करें। संस्था का कहना है कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button