यूपी में 17 IAS अफसरों के तबादले, मुरादाबाद कमिश्नर आन्जनेय सिंह रिलीव

अलीगढ़ कमिश्नर संगीता सिंह को मुरादाबाद की जिम्मेदारी; डॉ. राजशेखर और चैत्रा वी भी हटाए गए, अमृत पाल कौर को नई जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस बदलाव में कई मंडल और विभागीय स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

सबसे अहम बदलाव मुरादाबाद मंडल में हुआ है। अलीगढ़ की कमिश्नर संगीता सिंह को मुरादाबाद का नया कमिश्नर बनाया गया है।

आन्जनेय सिंह को नहीं मिला सेवा विस्तार

संगीता सिंह की मुरादाबाद में तैनाती के साथ ही मौजूदा कमिश्नर आन्जनेय सिंह को लेकर स्थिति भी साफ हो गई है। सरकार ने उन्हें रिलीव कर दिया है। इसके साथ ही उनका सिक्किम कैडर में लौटना तय माना जा रहा है।

आन्जनेय सिंह लंबे समय से मुरादाबाद कमिश्नर के पद पर तैनात थे। उन्हें सपा नेता आजम खान के प्रभाव वाले क्षेत्र में प्रशासनिक कार्रवाई के लिए भी जाना जाता है। उन्हें आठवीं बार सेवा विस्तार मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सरकार की ओर से ऐसा नहीं किया गया।

बताया जा रहा है कि आन्जनेय सिंह अब नई दिल्ली में सिक्किम के स्थानिक आयुक्त के पद पर तैनाती पाने का प्रयास कर रहे हैं।

डॉ. राजशेखर को जल निगम से हटाया

तबादला सूची में यूपी जल निगम (ग्रामीण) के एमडी डॉ. राजशेखर का नाम भी शामिल है। उन्हें इस पद से हटा दिया गया है।

बताया जा रहा है कि उनकी कार्यशैली को लेकर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह नाराज थे। हालांकि, तबादले के बाद उनकी नई तैनाती को लेकर जानकारी अलग से सामने आनी बाकी है।

चैत्रा वी भी हटाई गईं

आईएएस अधिकारी चैत्रा वी को भी उनकी मौजूदा जिम्मेदारी से हटा दिया गया है। बताया गया है कि मंत्री दयाशंकर दयालु की नाराजगी के बाद यह फैसला लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button