ताजमहल पहुंचीं 30 देशों की मिस टीन इंटरनेशनल फाइनलिस्ट

डायना बेंच पर कराया फोटोशूट, ताज के सामने बनाई रील और सेल्फी; 30 अगस्त को जयपुर में ग्रैंड फिनाले

आगरा। आगरा में बुधवार को 30 देशों की मिस टीन इंटरनेशनल प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट ताजमहल देखने पहुंचीं। सफेद संगमरमर की इमारत को देखते ही फाइनलिस्ट का उत्साह देखते ही बना। उन्होंने ताजमहल परिसर में घूमकर इसकी खूबसूरती को करीब से देखा।

डायना बेंच पर कराया फोटोशूट

फाइनलिस्ट ने डायना बेंच पर फोटोशूट कराया। इसके साथ ही ताजमहल के सामने कई सेल्फी और रील भी बनाई। एक साथ इतनी सारी प्रतिभागियों को देखकर ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटक भी उत्साहित नजर आए।

पर्यटकों ने भी ली सेल्फी

फाइनलिस्ट को देखने के बाद कई पर्यटक उनके पास पहुंच गए और उनके साथ सेल्फी लेने की इच्छा जताई। इस दौरान फाइनलिस्ट ने भी पर्यटकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

जानी ताजमहल की कहानी

फाइनलिस्ट ने ताजमहल की वास्तुकला और उसके इतिहास के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मुगल बादशाह शाहजहां और मुमताज महल की प्रेम कहानी के बारे में भी जाना। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें ताजमहल से जुड़ी जानकारी और दोनों की कहानी बताई।

बोलीं- इट्स वेरी ब्यूटीफुल

ताजमहल की खूबसूरती देखकर फाइनलिस्ट ने इसे बेहद खूबसूरत बताया। उन्होंने कहा, “इट्स वेरी ब्यूटीफुल। ऐसी इमारत मैंने पहले कभी नहीं देखी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button