बढ़ते तापमान के बीच स्कूलों के समय में बदलाव

कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं अब सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक

  • सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू आदेश
  • छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला
  • नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी

अंबेडकरनगर में बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। भारत मौसम विभाग की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। जिले में संचालित सभी मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों पर यह आदेश लागू रहेगा। इसमें राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्त विहीन, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत और अन्य बोर्ड के स्कूल शामिल हैं।कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं का संचालन अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा।

गर्मी को देखते हुए लिया गया निर्णय
प्रशासन का कहना है कि तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नए समय का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें और किसी प्रकार की लापरवाही न हो।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी विद्यालय इस आदेश का पालन अनिवार्य रूप से करें।नियमों के उल्लंघन पर आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button