अंबेडकरनगर। बाल विवाह और बाल श्रम पर रोक लगाने के लिए भियांव में पुलिस विभाग और जन विकास संस्थान के संयुक्त समन्वय से जागरूकता चौपाल आयोजित की गई। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से चल रहे अभियान के तहत लोगों को बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
चौपाल में एएचटी प्रभारी मोहम्मद जैद ने बाल विवाह और बाल श्रम के दुष्परिणाम बताए। उन्होंने ऐसे मामलों की जानकारी संबंधित विभागों तक पहुंचाने और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की जरूरत पर जोर दिया।
कार्यक्रम में जैतपुर थानाध्यक्ष प्रेमचंद, मिशन शक्ति प्रभारी मनीष कुमार, महिला आरक्षी रुचि पाल, संजना यादव और निधि के साथ ग्राम पंचायत प्रतिनिधि रीना यादव मौजूद रहीं। जन विकास संस्थान की ओर से राम प्यारे और लक्ष्मी ने भी सहभागिता की।









