समाज आजादी के बाद से आज तक राजनीतिक अधिकार नहीं ले पाया : विश्राम शर्मा

लखनऊ। अखिल भारतीय बढ़ई महासभा के द्वारा प्रेस क्लब लखनऊ में माननीय विश्राम शर्मा जी राष्ट्रीय अध्यक्ष के अध्यक्षता में प्रेस वार्ता की गई। इस प्रेस वार्ता में विश्राम शर्मा जी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने बताया कि आगामी 04 सितंबर 2022 दिन रविवार समय सुबह 10 बजे से लखनऊ में विशाल सम्मेलन का आयोजन किया है। आगामी सम्मेलन में देश भर से महासभा के पदाधिकारीगण सम्मिलित होंगे और अपनी विचार रखेंगे। सम्मेलन के माध्यम से महासभा राजनीतिक अधिकार के लिए समाज के लोगों को जागरुक करने का करेगी। चुकि यह समाज आजादी के बाद से आज तक राजनीतिक अधिकार नहीं ले पाया है।

किसी भी राजनीतिक पार्टी के द्वारा इस समाज के लोगों को लोक सभा राज्य सभा विधान सभा विधान परिषद व किसी भी पद पर ना हीं मनोनीत किया जाता है और ना ही उस जगह के योग्य समझा है। जबकि हम संख्या में उत्तर प्रदेश में 4% और पूरे देश में 7% के आसपास है इतनी संख्या के बावजूद यह समाज राजनीतिक भागीदारी नहीं ले पा रहा है। इस समाज का पुश्तैनी कारोबार पतन की ओर जा रहा है इस समाज के युवा बेरोजगार हो रहे हैं यह समाज भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका है इस समाज की समस्याओं को किसी भी राजनैतिक पार्टी ने संज्ञान में नहीं लिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने ऐलान किया आगामी 2024 लोक सभा चुनाव में हम उसी पार्टी को वोट करेंगे जो हमें राजनीतिक अधिकार दिलाने का काम करेगी।
इस प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय संरक्षक राजवीर विश्वकर्मा, पूर्व विधायक सतीश गौतम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन शर्मा राष्ट्रीय . उपाध्यक्ष गया प्रसाद शर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री आलोक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन शर्मा, मध्यप्रदेश प्रभारी रविन्द्र विश्वकर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश संतोष विश्वकर्मा प्रदेश प्रवक्ता रामराज शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा, सुनिता शर्मा, अशोक शर्मा संजय शर्मा ने भी सम्बोधित किया। प्रेस वार्ता के माध्यम से सरकार से बढई जाति को सत्ता में भागिदारी देने, आरा मशीन को बढई जाति के लिए लाईसेंस मुक्त करने, व फर्नीचर से सम्बंधित सरकारी कामों में 75 प्रतिशत बढई जाति के लिए आरक्षित करने, वंश परम्परागत, बढई जाति के पैत्रिक व्यवसाय को जी० एस० टी की परिधि से बाहर रखने, बढ़ई विकास बोर्ड, बढ़ई आयोग गठित करने सहित 21 सुत्रिय मांगों का ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
इस प्रेस वार्ता में श्री राधेश्याम शर्मा, शयामविहारी विश्वकर्मा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, संजय शर्मा, विनय शर्मा, दुर्गेश शर्मा, सहित सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *