भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में अंशु मिश्रा ने भरी चुनावी अभियान की हुंकार

घर-घर तक पहुंचेंगी कार्यकर्ता

अम्बेडकरनगर। भाजपा के अटल भवन जिला कार्यालय पर महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं मतदाता जोड़ो अभियान की जिला प्रभारी अंशु मिश्रा का महिला कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष दीपिका शाह के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती और मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर चर्चा हुई।

महिला आरक्षण को बताया राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की पहल
बैठक को संबोधित करते हुए अंशु मिश्रा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के लिए काम कर रही है। महिलाओं को राजनीति में अधिक भागीदारी और नेतृत्व का अवसर देने के लिए 33 प्रतिशत महिला आरक्षण की व्यवस्था महत्वपूर्ण पहल है।

स्वयं सहायता समूहों से आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं
प्रदेश मंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ रही हैं। स्वयं सहायता समूहों, कौशल विकास और रोजगारपरक योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं की जानकारी गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
अंशु मिश्रा ने कहा कि संगठन की मजबूती में महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका अहम है। उन्होंने मतदाता जोड़ो अभियान को जनभागीदारी के साथ प्रभावी बनाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं से पात्र मतदाताओं को अभियान से जोड़ने और सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button