ग्लोबल फैशन मंच पर कियारा की एंट्री- मेट गाला 2025 में करेंगी डेब्यू

  • बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा जल्द ग्लोबल फैशन प्लेटफॉर्म पर बिखेरेंगी जलवा, जानें इस खास इवेंट की डिटेल्स

  • प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद कियारा की पहली बड़ी इंटरनेशनल अपीयरेंस

  • फैशन और ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं कियारा, मेट गाला की थीम इस बार कुछ खास

मुूंबई।  बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी निजी ज़िंदगी के साथ-साथ प्रोफेशनल फ्रंट को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और अब वो एक और नई शुरुआत के लिए तैयार हैं। कियारा जल्द ही दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फैशन समारोहों में से एक मेट गाला में पहली बार हिस्सा लेने जा रही हैं।

पिछले साल कियारा ने फ्रांस में आयोजित कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी, जहां वह रेड सी फिल्म फाउंडेशन की ओर से आयोजित गाला डिनर में शामिल हुई थीं।

क्या है मेट गाला और क्यों होता है इतना खास?

मेट गाला दरअसल एक फंडरेज़िंग इवेंट है, जो न्यूयॉर्क स्थित मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट्स के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट में हर साल आयोजित किया जाता है। इसकी शुरुआत 1948 में एक विशेष डिनर के रूप में हुई थी, जो समय के साथ एक ग्लोबल फैशन इवेंट बन गया। यहां देश-विदेश के बड़े कलाकार और सेलिब्रिटीज़ अनोखे और स्टाइलिश परिधानों के साथ रेड कारपेट पर नज़र आते हैं।

थीम और मेहमान तय करने वाली हैं वोग की अन्ना विंटोर

मशहूर फैशन मैगज़ीन वोग की एडिटर-इन-चीफ अन्ना विंटोर 1995 से इस आयोजन की अध्यक्षता कर रही हैं। थीम क्या होगी और किसे न्योता मिलेगा – ये सब कुछ तय करने का अधिकार उन्हीं के पास होता है। आमतौर पर मेट गाला मई के पहले सोमवार को होता है।

भारतीय सितारों की शुरुआत और कियारा की एंट्री

हालांकि मेट गाला की शुरुआत दशकों पहले हो चुकी थी, लेकिन भारतीय सेलेब्रिटीज़ ने इसमें हिस्सा लेना 2017 से शुरू किया। उस साल प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने इस शो में डेब्यू किया था। इसके बाद 2023 में आलिया भट्ट ने भी ग्लोबल फैशन प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। अब 2025 में कियारा आडवाणी इस लिस्ट में शामिल होने जा रही हैं।

मेट गाला 2025 की खास थीम

इस साल मेट गाला 6 मई को आयोजित किया जाएगा, और इसकी थीम “Superfine: Tailoring Black Style” रखी गई है, जिसका उद्देश्य फैशन के माध्यम से ब्लैक आइडेंटिटी को दर्शाना है। वहीं इस बार ड्रेस कोड “Tailored for You” के नाम से रखा गया है, जो व्यक्तिगत अभिव्यक्ति को महत्व देता है।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading