- काजोल ने न्यासा के करियर प्लान पर तोड़ी चुप्पी
-
बॉलीवुड में नहीं आएंगी न्यासा, काजोल ने किया खुलासा
-
“उसने तय कर लिया है कि नहीं आना है फिल्मों में” – काजोल
नई दिल्ली। बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा काजोल ने बेटी न्यासा देवगन के फिल्मी करियर को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। एक मीडिया इवेंट के दौरान जब उनसे न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बेझिझक जवाब दिया – “नो, बिलकुल नहीं।”
काजोल ने बताया कि न्यासा ने खुद तय कर लिया है कि वह फिलहाल फिल्मों में नहीं आना चाहती। 22 साल की हो चुकी न्यासा अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, लेकिन उनके एक्टिंग डेब्यू को लेकर आए दिन कयास लगाए जाते हैं।
“हर किसी से मत लो सलाह”: नए कलाकारों के लिए काजोल की टिप्स
इवेंट के दौरान जब काजोल से पूछा गया कि अगर कोई नया कलाकार फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहता है, तो वह क्या सलाह देंगी? इस पर काजोल ने चुटीले अंदाज में कहा, “सबसे पहली बात – हर किसी से सलाह मत लो। लोग कहेंगे नाक बदलो, हाथ बदलो, बालों का रंग बदलो… और इसी में इंसान कन्फ्यूज हो जाता है।”
‘मां’ में दिखेगा काजोल का दमदार अवतार
वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल जल्द ही ‘मां’ नाम की फिल्म में नजर आएंगी। यह एक माइथोलॉजिकल हॉरर ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन विशाल फुरिया कर रहे हैं। फिल्म में काजोल एक ऐसी मां के किरदार में नजर आएंगी जो अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
फिल्म में रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता और खेरिन शर्मा भी अहम भूमिकाओं में होंगे। ‘मां’ 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।








