डिजिटल जाल में फंसे रिटायर्ड डॉक्टर, 95 लाख की ठगी

  • डॉक्टर के आधार नंबर से अवैध पार्सल भेजने का लगाया आरोप

  • ‘गोपनीय जांच’ का हवाला देकर दो दिन तक रखा डिजिटल निगरानी में

  • वीडियो कॉल और चैट पर बनाया मानसिक दबाव

लखनऊ । राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाला साइबर क्राइम का मामला सामने आया है, जहां जालसाजों ने एक सेवानिवृत्त डॉक्टर को डिजिटल तरीके से दो दिन तक निगरानी में रखकर भारी-भरकम रकम हड़प ली। आरोपी खुद को सरकारी जांच एजेंसी से जुड़ा बताते रहे और डॉक्टर से करीब 95 लाख रुपये अकाउंट से ट्रांसफर करवा लिए। जब 25 लाख की अतिरिक्त मांग की गई, तब पीड़ित को संदेह हुआ और मामला उजागर हुआ।

कूरियर कंपनी का कर्मचारी बनकर रची गई साजिश

गोमती नगर के विराट खंड निवासी रिटायर्ड डॉक्टर बीएन सिंह के मुताबिक, रविवार दोपहर उन्हें एक अनजान नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई। कॉलर ने खुद को ब्लू डार्ट कूरियर का कर्मचारी बताते हुए दावा किया कि उनके नाम पर एक संदिग्ध पार्सल जब्त हुआ है।

फर्जी अधिकारी से बातचीत का नाटक

कॉलर ने डॉक्टर को सलाह दी कि वे ‘पुलिस अधिकारी मोहनदास’ से इस मामले में बात करें। कॉल को कॉन्फ्रेंस में जोड़कर एक अन्य व्यक्ति से बातचीत करवाई गई, जिसने खुद को जांच अधिकारी बताया और कहा कि डॉक्टर के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर अवैध सामग्री भेजी जा रही है।

‘जांच’ के बहाने बनाई गई डिजिटल कैद

आरोपी ने इस तथाकथित जांच को गोपनीय बताते हुए डॉक्टर को दो दिन तक किसी से संपर्क न करने की हिदायत दी। वीडियो कॉल और टेक्स्ट के माध्यम से लगातार संवाद रखा गया और कहा गया कि जांच प्रक्रिया में सहयोग के लिए बैंक अकाउंट की रकम सुरक्षित तौर पर ट्रांसफर करवा दी जाए।

RTGS के जरिए उड़ाए 95 लाख रुपये

जांच और कानूनी प्रक्रिया से बचाव के नाम पर डॉक्टर ने दो दिन में करीब 95 लाख रुपये अलग-अलग RTGS ट्रांजैक्शन से ट्रांसफर कर दिए।

और मांग की गई रकम तो हुआ शक

जब साइबर ठगों ने 25 लाख रुपये और मांगे, तब डॉक्टर को संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत साइबर पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने जांच शुरू की, खाते होल्ड कराने की कोशिश

साइबर थाने के प्रभारी बृजेश यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जिन खातों में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उन्हें होल्ड कराने की कार्रवाई जारी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
महाशिवरात्रि पर मंदिर जाने निकलीं दो किशोरियां लापता

लखनऊ। Sarojini Nagar थाना क्षेत्र से महाशिवरात्रि के दिन 15 फरवरी को मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकलीं दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। परिजनों की…

Continue reading