
- शालीमार पैराडाइज में हुई थी करोड़ों की चोरी
- सट्टा और ट्रेडिंग की लत बनी वारदात की वजह
- रिटायर्ड IRS अधिकारी का बेटा निकला मास्टरमाइंड
Barabanki में करोड़ों रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। Shalimar Paradise Society में हुई करीब 10 करोड़ रुपए के हीरे-जवाहरात की चोरी का मास्टरमाइंड एक रिटायर्ड IRS अधिकारी का बेटा निकला।
पुलिस के अनुसार आरोपी को सट्टा खेलने और ट्रेडिंग की लत थी। लगातार भारी रकम हारने के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची।
Arpit Vijayvargiya ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रिटायर्ड IRS अधिकारी एएन सिंह शालीमार पैराडाइज सोसाइटी के एक विला में रहते हैं। वह वर्ष 2016 में असिस्टेंट कमिश्नर पद से रिटायर हुए थे और मूल रूप से Prayagraj के निवासी हैं।
पुलिस के मुताबिक, उनका बेटा आकाश ठाकुर उसी विला में रहता था। सामने वाले विला में ठेकेदार अजय सिंह बघेल अपने परिवार के साथ रहते हैं। दोनों विला की बालकनियां और बेडरूम आमने-सामने थे। आकाश को जानकारी थी कि पड़ोसी के घर में कीमती जेवर और नकदी रखी हुई है।
एसपी ने बताया कि 20 अप्रैल की रात जब अजय सिंह बघेल का परिवार बाहर गया हुआ था, तब आरोपियों ने योजना बनाई। 24 और 25 अप्रैल की रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।









