
बारिश से मिली राहत, मैदान समतलीकरण में मिली गति
32 राज्यों की टीमें देंगी प्रतिस्पर्धा को नया आयाम
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बना खिलाड़ियों का विश्राम केंद्र
अंबेडकरनगर। 20 से 24 अप्रैल तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राजकीय हवाई पट्टी पर बन रहा विशेष मैदान हालिया बारिश से और भी समतल और प्रतिस्पर्धा योग्य हो गया है।
32 राज्यों और हैंडबॉल संस्थाओं की टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को आवासीय केंद्र बनाया गया है। डीएम अविनाश सिंह की निगरानी में प्रशासनिक टीम युद्धस्तर पर जुटी है।
यह आयोजन सिर्फ खेल नहीं, जिले की मेजबानी और आयोजन क्षमता की भी बड़ी परीक्षा होगा।








