लखनऊ में सियासी और बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा

  • असीम अरुण ने अखिलेश यादव से महापुरुषों का अपमान ना करने की अपील की
  • सपा के सांसदों पर तंज, कहा- मोदी और योगी जी ने सामाजिक भावनाओं को मजबूत किया
  • उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और विकास को लेकर मंत्री ने की सराहना

लखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर एक्सटेंशन स्थित ओमेक्स हजरतगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में सियासी, सामाजिक और बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला। राज्य मंत्री समाज कल्याण असीम अरुण, बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद, एक्ट्रेस मिस मुग्धा गोडसे और कॉमेडियन एहसान कुरैशी समेत कई प्रमुख लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री असीम अरुण ने समाजवादी पार्टी से यह अनुरोध किया कि वे किसी महापुरुष का अपमान न करें और सभी को साथ लेकर चलें। उन्होंने यह भी कहा कि सपा के नेताओं द्वारा दिए गए विवादास्पद बयानों के पीछे सोची-समझी रणनीति है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की, और कहा कि आज यूपी में सामाजिक सौहार्द कायम है, जो पहले नहीं था।

मंत्री असीम अरुण ने यह भी कहा कि यूपी में फिल्म उद्योग का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है, बल्कि युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिल रहे हैं। गोमतीनगर एक्सटेंशन का विकास और हजरतगंज की शोभा बढ़ाने से क्षेत्रीय विकास में भी सुधार हो रहा है।

Related Posts

‘हर कोई रवि किशन नहीं कि रोज शादी कर ले’: गोरखपुर में बोले सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शनिवार को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद Ravi Kishan पर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली। उन्होंने कहा, “परिवार के सभी लोग चाहते हैं…

Continue reading
सीएम योगी के बयान का समर्थन करते हुए बोले संजय निषाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री Sanjay Nishad ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बातों से वह पूरी तरह सहमत हैं।…

Continue reading