शादी का सीजन बना बूस्टर-सोने की मांग और दाम दोनों उफान पर

  • ट्रेड वॉर और मंदी की आशंका ने सोने को बनाया सबसे सुरक्षित निवेश विकल्प
  • रुपए की कमजोरी ने बढ़ाया इंपोर्ट कॉस्ट, सोने-चांदी के दामों में उछाल
  • शादी-ब्याह के सीजन में नहीं थमी सोने की डिमांड, ऊंचे दाम पर भी जोश बरकरार

नई दिल्ली। भारत में सोने की कीमतों ने सोमवार, 21 अप्रैल को नया ऑल टाइम हाई बना लिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,677 की तेज़ उछाल के साथ ₹96,587 पर बंद हुई। इससे पहले इसका भाव ₹94,910 था। इसी के साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। एक किलो चांदी ₹1,049 बढ़कर ₹96,200 प्रति किलो पर पहुंच गई। 28 मार्च को चांदी ₹1,00,934 प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी।

सोने की कीमतों में तेजी के 3 बड़े कारण

  1. अमेरिका की टैरिफ नीति और ट्रेड वॉर की आशंका: अमेरिका की सख्त व्यापार नीतियों के चलते चीन समेत कई देशों के साथ तनाव बढ़ रहा है। इसका असर ग्लोबल इकोनॉमी पर पड़ रहा है और मंदी की आशंका गहरा रही है। ऐसे हालात में निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं।

  2. रुपए में कमजोरी: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया इस साल अब तक लगभग 4% गिर चुका है। कमजोर रुपए के चलते आयातित सोने की लागत बढ़ गई है, जिससे घरेलू बाजार में इसके दाम ऊपर चढ़ गए हैं।

  3. शादी-विवाह का सीजन: देशभर में शादियों का मौसम शुरू हो चुका है, जिससे सोने की गहनों की मांग में तेज़ी आई है। ज्वेलर्स का कहना है कि ऊंचे दामों के बावजूद ग्राहक खरीदारी से पीछे नहीं हट रहे हैं।

इस साल सोना ₹20,425 और चांदी ₹10,183 महंगी

1 जनवरी 2025 को जहां सोने का भाव ₹76,162 था, वहीं अब यह ₹96,587 पर पहुंच गया है — यानी साल की शुरुआत से अब तक ₹20,425 की बढ़त। चांदी भी इसी दौरान ₹86,017 से ₹96,200 प्रति किलो पर पहुंच गई है।

साल के अंत तक ₹1.10 लाख तक पहुंच सकता है सोना

गोल्डमैन सैक्स जैसी इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट बैंकों का मानना है कि अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर और मंदी की संभावनाओं के चलते सोना इस साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में $3,700 प्रति औंस तक जा सकता है। ऐसे में भारत में 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1.10 लाख तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

खरीदारी से पहले हॉलमार्क जरूर जांचें

ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि केवल BIS हॉलमार्क वाला ही सोना खरीदें। हर हॉलमार्क किए गए सोने पर 6 अंकों का यूनिक HUID कोड होता है, जो उसकी शुद्धता की पहचान है। यह कोड अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे — AZ4524।

Related Posts

मार्च में धीमी पड़ सकती है भारत की अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली। Ministry of Finance India की मार्च 2026 की मंथली इकोनॉमिक रिव्यू रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार अब कुछ धीमी पड़ सकती है।…

Continue reading
अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली। Reserve Bank of India (RBI) की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक अप्रैल 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों…

Continue reading