एयरफोर्स स्टेशन परिसर में 2 वर्षीय बच्चे की सेफ्टी टैंक में गिरकर दर्दनाक मौत

लखनऊ। लखनऊ के बंथरा स्थित एयरफोर्स स्टेशन परिसर में मंगलवार को ढाई वर्षीय मासूम रियांश खेलते-खेलते सामने खुले सेफ्टी टैंक में गिर गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। बच्चे को तुरंत एयरफोर्स छावनी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रियांश अपने 5 वर्षीय बड़े भाई सूर्यांश के साथ खेल रहा था। परिवार एयरफोर्स स्टेशन परिसर के सर्वेंट क्वार्टर में रहता है। मृतक के पिता सुनील कुमार, मूल रूप से ललितपुर के धनगौल निवासी हैं और एयरफोर्स स्टेशन के मेस में संविदा कर्मी हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button