क्रिकेट की दुनिया में नए सितारे-बुमराह और मंधाना का विजडन से सम्मान

  • बुमराह और मंधाना का ऐतिहासिक सम्मान, क्रिकेट की दुनिया में छाया भारतीय प्रभाव
  • विजडन 2025: बुमराह बने ‘स्टार ऑफ द ईयर’, मंधाना बनीं बेस्ट महिला क्रिकेटर
  • निकोलस पूरन को बेस्ट टी-20 क्रिकेटर का अवार्ड, पूरन का शानदार स्ट्राइक रेट

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह और महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक 2025 से सम्मानित किया गया है। बुमराह को पुरुष क्रिकेटर का और मंधाना को महिला क्रिकेटर का सर्वोत्तम खिलाड़ी घोषित किया गया है। इस वर्ष का बेस्ट टी-20 क्रिकेटर वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन को मिला है।

1889 से जारी है यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड

विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड क्रिकेट के इतिहास में सबसे पुराना व्यक्तिगत सम्मान है, जो 1889 से हर वर्ष जारी किया जा रहा है। इस पुरस्कार का चयन खिलाड़ियों की पिछली सीजन की प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है, और कोई भी खिलाड़ी इसे एक बार से अधिक बार नहीं जीत सकता है।

बुमराह को “स्टार ऑफ द ईयर” के खिताब से नवाजा गया

विजडन के संपादक लॉरेंथ बूथ ने बुमराह को “स्टार ऑफ द ईयर” के रूप में पहचाना। बुमराह ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में 20 से कम औसत से 200 विकेट लेने वाले इतिहास के पहले टेस्ट गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया। अब तक 45 टेस्ट मैचों में बुमराह ने 19.40 की औसत से 204 विकेट अपने नाम किए हैं। 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में भी बुमराह की अहम भूमिका रही थी।

मंधाना का ऐतिहासिक प्रदर्शन

स्मृति मंधाना ने 2024 में सभी फॉर्मेट में 1659 रन बनाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के एक कैलेंडर वर्ष में किसी महिला खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया। इसमें चार वनडे शतक भी शामिल थे। जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट शतक (149) ने उनके शानदार प्रदर्शन को और भी निखारा।

पूरन का टी-20 में दमदार प्रदर्शन

निकोलस पूरन को बेस्ट टी-20 क्रिकेटर के खिताब से नवाजा गया है। पूरन ने 2024 में 21 टी-20 मैचों में 464 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 142 था। IPL में भी उनकी शानदार परफॉर्मेंस जारी है, जहां उन्होंने लखनऊ के लिए 8 मैचों में 368 रन बनाए हैं।

सरे काउंटी के तीन खिलाड़ियों को मिला सम्मान

विजडन के वर्ष के पांच क्रिकेटरों में सरे काउंटी के तीन खिलाड़ी – गस एटकिन्सन, जेमी स्मिथ और डैन वॉरल को स्थान मिला है। इसके अलावा, हैम्पशायर के लियाम डॉसन और इंग्लैंड की खिलाड़ी सोफी एक्लेस्टोन को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है।

मिचेल सैंटनर को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार

न्यूजीलैंड के गेंदबाज मिचेल सैंटनर को भारत के खिलाफ पुणे टेस्ट में 13 विकेट लेने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का सम्मान मिला। न्यूजीलैंड ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम की, जिससे भारत को दिसंबर 2012 के बाद पहली बार घरेलू टेस्ट सीरीज़ हार का सामना करना पड़ा। इस वर्ष के विजडन पुरस्कारों ने क्रिकेट की दुनिया में खिलाड़ियों के असाधारण प्रदर्शन को सराहा है और उनकी उपलब्धियों को नए मुकाम पर पहुंचाया है।

Related Posts

डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती

ब्रिस्बेन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मस्तिष्क झिल्ली में सूजन (मेनिन्जाइटिस) के कारण ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में वे इंड्यूस्ड कोमा में हैं…

Continue reading
मेलबर्न टेस्ट से स्टार्क और इंग्लिश पेसर्स को ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा

बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मेलबर्न में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट से फायदा मिला। मुख्य बिंदु: जोश टंग का फायदा गस…

Continue reading