- पुलवामा हमले के शोक में जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने श्रद्धांजलि अर्पित की
- कश्मीरियत पर हमले की कड़ी निंदा, सीएम उमर अब्दुल्ला ने व्यक्त की गहरी संवेदना
- पहलगाम हमले में शहीद पर्यटकों के परिवारों के प्रति विधानसभा की एकजुटता और समर्थन
जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोमवार को पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस अवसर पर गहरे दुख और शोक व्यक्त करते हुए कहा, “मेजबान होने के नाते, मुझे इन पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए थी। मुझे समझ में नहीं आता कि मैं उनके परिजनों से क्या कहूं। मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं।” उमर ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा राज्य सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, लेकिन एक मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री के रूप में उन्होंने इन पर्यटकों को बुलाया था। “मेजबान होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी थी कि मैं इन्हें सुरक्षित भेजूं, लेकिन मैं इसे पूरा नहीं कर पाया,” उमर ने कहा।
कश्मीरियत पर हमला”
विधानसभा में पेश प्रस्ताव में कहा गया कि यह आतंकी हमला ‘कश्मीरियत’, देश की एकता और शांति पर सीधा हमला है। सदन ने मारे गए 26 परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और पीड़ितों के परिवारों के साथ अपनी एकजुटता जाहिर की।
हमले की निंदा की जाए”
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इस हमले ने पूरे देश को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा, “यह पहला हमला नहीं था, हमने अमरनाथ यात्रा, डोडा के गांवों और कश्मीरी पंडितों की बस्तियों पर हमले देखे हैं। यह हमला सिविलियंस पर सबसे बड़ा हमला है।” उन्होंने इसे कश्मीर के भविष्य के लिए नहीं, बल्कि अतीत की त्रासदी के रूप में देखा।







