- इरफान खान की पुण्यतिथि पर भावुक हुए शूजित सरकार
- “जहां भी हो, चमक ही रहे होगे” – एक दोस्त की श्रद्धांजलि
- बाबिल के लिए गार्जियन बन गए हैं शूजित सरकार
मुंबई। हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता इरफान खान की आज पांचवीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर फिल्म निर्देशक शूजित सरकार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए एक इमोशनल पोस्ट साझा की। इरफान और शूजित की जोड़ी ने ‘पीकू’ जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी, लेकिन उनका रिश्ता सिर्फ पर्दे तक ही सीमित नहीं था।
तुम्हारी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी
शूजित ने इरफान को याद करते हुए लिखा, “प्रिय इरफान, जहां भी हो, वहां भी रोशनी बिखेर रहे होगे। तुम्हारी वो मुस्कान और गहरी बातें हमेशा याद आती हैं। आज भी हमारी झाल मुरी खाते वक्त की बातें, बेफिक्र हंसी और जिंदगी-मौत पर हुई लंबी चर्चाएं याद आती हैं।”
बेटे बाबिल को संभाल रहे शूजित
अपने पोस्ट में शूजित ने इरफान के बेटे बाबिल खान का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वह बाबिल के लिए एक गार्जियन की तरह हैं और अक्सर उसके साथ फुटबॉल खेलते हैं। साथ ही यह भी बताया कि बाबिल अब एक संवेदनशील कलाकार के रूप में उभर रहा है और उसके लिए एक खास प्रोजेक्ट भी पूरा किया गया है।
तुम्हारी किताबें और यादें अभी भी जिंदा हैं
शूजित ने आगे लिखा, “तुम्हारे द्वारा सुझाई किताबें आज भी मेरी लाइब्रेरी में रखी हैं। जब भी उन्हें पढ़ता हूं, तुम्हारी बातें और मुस्कुराती आंखें याद आ जाती हैं। तुम्हारे बिना हर दिन अधूरा लगता है।”








