18 माह के मासूम के नासोफैरिंक्स से 20 दिन पुराना टूथब्रश निकाला गया

मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग ने जटिल ऑपरेशन को किया सफल

  • 18 माह के बच्चे के गले से निकाला गया टूथब्रश
  • ईएनटी और एनेस्थीसिया टीम ने किया जटिल ऑपरेशन
  • लंबे समय तक फंसे रहने से बढ़ा था

अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर के महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर में डॉक्टरों की टीम ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। 18 माह के एक मासूम बच्चे के नासोफैरिंक्स में पिछले करीब 20 दिनों से टूथब्रश फंसा हुआ था। चिकित्सकों ने सफल सर्जरी कर टूथब्रश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, नासोफैरिंक्स नाक और गले के बीच का हिस्सा होता है। लंबे समय तक टूथब्रश फंसे रहने के कारण उसके आसपास ग्रैनुलेशन यानी मांस की परत बन गई थी। इससे ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण हो गया था। बच्चे को सांस लेने और खाने में परेशानी हो रही थी।

ईएनटी और एनेस्थीसिया विभाग की टीम ने मिलकर किया ऑपरेशन

ईएनटी विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद यादव के नेतृत्व में ऑपरेशन किया गया। इस दौरान एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. संदीप यादव, डॉ. मिनाली और डॉ. सुदीप की टीम भी मौजूद रही। डॉक्टरों ने विशेष सावधानी के साथ ऑपरेशन कर टूथब्रश को बाहर निकाला।

चिकित्सकों के मुताबिक, टूथब्रश लंबे समय से फंसा होने के कारण संक्रमण और सूजन का खतरा भी बढ़ गया था। ऑपरेशन के दौरान बच्चे की सांस की नली और आसपास के हिस्सों को सुरक्षित रखना सबसे बड़ी चुनौती थी। टीमवर्क और सतर्कता की मदद से ऑपरेशन सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button