‘दिशा’ बैठक क्या है और इसमें राहुल गांधी की भूमिका क्या होगी?

  • जनता से सीधा जुड़ाव बना रहे हैं राहुल गांधी
  • रायबरेली से रिश्तों को फिर से कर रहे हैं मजबूत
  • राजनीति के साथ मानवीय संवेदना का संदेश

लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार सुबह दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर लखनऊ पहुंचे। अमौसी एयरपोर्ट से सीधे रायबरेली के लिए रवाना हुए राहुल गांधी को लखनऊ एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, सांसद प्रमोद तिवारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

दिल्ली एयरपोर्ट पर राहुल गांधी को अपने कंधे पर बैग लेकर प्रवेश करते देखा गया, जिससे उनके सहज और साधारण व्यवहार की एक बार फिर झलक देखने को मिली। अजय राय ने कहा, “राहुल गांधी का रायबरेली से पुराना और भावनात्मक जुड़ाव है। वे जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं।”

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने सर्वदलीय बैठक में स्पष्ट किया है कि आतंकवाद के खिलाफ जो भी कदम सरकार उठाएगी, कांग्रेस उसका समर्थन करेगी। यदि सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाती है तो हम उसका स्वागत करेंगे।”

शुभम द्विवेदी के परिवार से करेंगे मुलाकात

कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने जानकारी दी कि राहुल गांधी अपने दौरे के दौरान रायबरेली और अमेठी के अलावा कानपुर भी जाएंगे। 30 अप्रैल को वह पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी के घर जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे।

रायबरेली में करेंगे कई कार्यक्रमों में हिस्सा

राहुल गांधी बुधवार सुबह 9:30 बजे रायबरेली के कुंदनगंज स्थित विशाखा फैक्ट्री पहुंचेंगे, जहां वे एक इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सुबह 10:45 बजे सिविल लाइंस क्षेत्र में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। ठीक 11 बजे वे ‘दिशा’ बैठक में भी भाग लेंगे।

अमेठी में करेंगे नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण

29 अप्रैल की रात रायबरेली में रुकने के बाद, 30 अप्रैल को राहुल गांधी अमेठी जाएंगे, जहां वे इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद उनका कानपुर दौरा तय है, जहां वे शहीद जवान शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाएंगे।

Back to top button