सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या से बंगाल में सियासी बवाल

दोषियों को फांसी मत दो…चंद्रनाथ रथ की मां ने मांगी अनोखी सजा

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में बुधवार रात हुई एक सनसनीखेज वारदात ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। भाजपा नेता Suvendu Adhikari के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ पर बीच सड़क पर हमला किया गया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बारासात अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद चंद्रनाथ रथ की मां हासिरानी रथ का बयान भी सामने आया है। उन्होंने दोषियों के लिए सख्त सजा की मांग करते हुए कहा कि वह फांसी नहीं बल्कि आजीवन कारावास चाहती हैं ताकि आरोपी जिंदगी भर अपने अपराध का पश्चाताप करें। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में राजनीतिक माहौल लगातार हिंसक होता जा रहा है।

परिवार का दावा है कि भाजपा की चुनावी जीत और Mamata Banerjee के खिलाफ बढ़ते राजनीतिक संघर्ष के बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। इस हत्याकांड के बाद भाजपा नेताओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button