देश के किसी भी राज्य में मौसम अलर्ट जारी नहीं
देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने WAVES समिट के उद्घाटन समारोह में कहा कि यह केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि संस्कृति और क्रिएटिविटी की वैश्विक लहर है, जहां 100 से अधिक देशों के कलाकार, निवेशक और नीति-निर्माता एकत्र हुए हैं। उन्होंने इसे वैश्विक क्रिएटिव इकोसिस्टम की नींव बताते हुए कहा कि यहां से नए विचारों और साझेदारी की शुरुआत होगी।
मोदी ने भारतीय सिनेमा की ऐतिहासिक यात्रा को भी याद किया, खासकर 3 मई 1913 को रिलीज हुई ‘राजा हरिश्चंद्र’ और उसके निर्माता दादासाहेब फाल्के का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा ने भारत की आत्मा को वैश्विक स्तर तक पहुंचाया है।
WAVES समिट के दौरान भारतीय सिनेमा के दिग्गजों को सम्मानित करने के लिए विशेष डाक टिकट भी जारी किए गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की कहानियों और परंपराओं में वैश्विक स्टोरीटेलिंग की अपार संभावनाएं हैं।
उन्होंने बताया कि भारत में OTT प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट खपत में पिछले वर्षों में 10 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, एनिमेशन और ग्राफिक डिजाइन क्षेत्र को भी उन्होंने 430 बिलियन डॉलर से अधिक के वैश्विक बाज़ार में बड़ी भूमिका निभाने योग्य बताया।
समिट में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां भी शामिल हुईं। अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, हेमा मालिनी, चिरंजीवी, मोहनलाल और मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज ‘लीजेंड्स एंड लेगेसीज’ सत्र में भाग लेंगे, जिसकी मेजबानी अक्षय कुमार करेंगे। अन्य सत्रों में आमिर खान, आलिया भट्ट, एसएस राजामौली और एआर रहमान जैसे नाम शामिल होंगे।
देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड…
नई दिल्ली। सोनम वांगचुक की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी रिहाई संभव नहीं है। सरकार ने कहा कि मेडिकल…

