संगम गुप्ता ने पर्यवेक्षक अधिकारी बनकर रचा सफलता का इतिहास

  • रामनगर की संगम गुप्ता बनीं पर्यवेक्षक अधिकारी
  • सामान्य परिवार से ताल्लुक, कड़ी मेहनत से हासिल की सफलता
  • मिठाई और फूलों से हुआ स्वागत, घर में जश्न का माहौल

अंबेडकरनगर। जनपद की रामनगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सैदपुर रसीदपुर, पोस्ट यादवपुर की रहने वाली संगम गुप्ता ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में पर्यवेक्षक अधिकारी पद पर चयनित होकर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सामान्य परिवार में जन्मी संगम की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिजनों के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

घर में बधाइयों का तांता, मिठाई और पुष्पगुच्छ से हुआ स्वागत
संगम गुप्ता की सफलता की खबर मिलते ही उनके घर बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। क्षेत्र के समाजसेवी बरकत अली और सदरपुर वार्ड नंबर 4 के सभासद प्रतिनिधि सोमू मौर्य ने उनके आवास पहुंचकर पुष्पगुच्छ और मिठाई भेंट की। मौके पर अन्य कई ग्रामीण और समाजसेवी भी मौजूद रहे और संगम को शुभकामनाएं दीं।

साधारण पृष्ठभूमि से असाधारण सफलता तक का सफर
संगम ने बातचीत में बताया कि उन्होंने हमेशा पढ़ाई को प्राथमिकता दी, चाहे परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न रही हों। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी, सीमित अवसर और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद कभी हार नहीं मानी। उनकी यह सफलता वर्षों की मेहनत और आत्मविश्वास का परिणाम है।

माता-पिता, गुरुजनों और मित्रों को दिया श्रेय
संगम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, मित्रों और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के समर्थन और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। संगम ने यह भी कहा कि जो लड़कियां अपनी पढ़ाई और सपनों को लेकर गंभीर होती हैं

Back to top button