कैसे ‘पिंक प्रॉमिस’ अभियान महिलाओं की ज़िंदगी बदलने का बना माध्यम?

  • पिंक जर्सी का असली मकसद क्या है? सिर्फ प्रचार या परिवर्तन?
  • RRF क्या है और यह कैसे करता है सामाजिक बदलाव का काम?
  • मैच टिकट से दान? जानें कैसे दर्शक भी बन रहे हैं बदलाव का हिस्सा

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 50वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कड़ा मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम में जारी है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स एक खास अंदाज़ में मैदान पर उतरी, जहां सभी खिलाड़ी पिंक जर्सी पहने नज़र आए। यह बदलाव सिर्फ जर्सी तक सीमित नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण सामाजिक उद्देश्य से जुड़ा है।

राजस्थान रॉयल्स की यह नई जर्सी उनके ‘पिंक प्रॉमिस’ अभियान का हिस्सा है। इस अभियान के तहत फ्रेंचाइजी ग्रामीण भारत में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है। टीम द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, राजस्थान में महिलाओं के नेतृत्व वाले ग्रामीण विकास को समर्थन देने के लिए, हर मैच टिकट की बिक्री से ₹100 ‘पिंक प्रॉमिस’ पहल को दान किए जाएंगे।

इतना ही नहीं, टीम की गुलाबी जर्सी की बिक्री से होने वाली समस्त आय ‘रॉयल राजस्थान फाउंडेशन’ (RRF) को जाएगी, जो सामाजिक समानता को बढ़ावा देने वाली संस्था है। इस अभियान को और खास बनाते हुए, मैच में दोनों टीमों द्वारा लगाए जाने वाले हर छक्के के लिए राजस्थान रॉयल्स और RRF मिलकर सांभर क्षेत्र के छह घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करेंगे।

प्लेऑफ की उम्मीदें दांव पर

राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है। अब तक खेले गए 10 मैचों में टीम को केवल 3 जीत मिली है, जबकि 7 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल टीम 6 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है। ऐसे में एक और हार टीम को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर सकती है।

Related Posts

डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती

ब्रिस्बेन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मस्तिष्क झिल्ली में सूजन (मेनिन्जाइटिस) के कारण ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में वे इंड्यूस्ड कोमा में हैं…

Continue reading
मेलबर्न टेस्ट से स्टार्क और इंग्लिश पेसर्स को ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा

बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मेलबर्न में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट से फायदा मिला। मुख्य बिंदु: जोश टंग का फायदा गस…

Continue reading