आगरा में दिनदहाड़े ज्वेलर्स की हत्या- बदमाशों ने शोरूम लूटा

  • शोरूम में लूट के बाद मालिक से भिड़े, सीने में गोली मारकर कर दी हत्या
  • महिला स्टाफ को गन प्वाइंट पर लेकर लूटी ज्वैलरी और नकदी
  • DCP बोले- CCTV फुटेज खंगालकर जल्द होगी गिरफ्तारी

आगरा। पश्चिम कूड़ी के राम इनक्लेव निवासी योगेंद्र चौधरी का ज्वैलरी शोरूम उनके घर से महज 600 मीटर की दूरी पर है। शुक्रवार को दो बदमाश बाइक से आए और शोरूम में घुसते ही स्टाफ से मालिक के बारे में पूछा। उस वक्त शोरूम में मौजूद महिला कर्मचारी रेनू और एक अन्य लड़की ग्राहक की तरह ज्वैलरी देख रही थीं।

रेनू के मुताबिक, बदमाशों ने अचानक गन निकाल ली और दोनों कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद एक ने बैग में ज्वैलरी और नकदी भरनी शुरू कर दी। बदमाशों ने धमकी दी—”अगर कोई हिला तो गोली मार देंगे।”

हत्या का घटनाक्रम
जैसे ही बदमाश लूट कर सीढ़ियों से नीचे उतरने लगे, तभी शोरूम के मालिक योगेंद्र चौधरी स्कूटी से पहुंचे। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, जिस पर एक बदमाश ने उनके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही योगेंद्र ज़मीन पर गिर पड़े। स्टाफ ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश फरार हो गए।

पुलिस की प्रतिक्रिया
DCP सोनम कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आस-पास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Back to top button