क्या शहजाद भट्टी का यह वीडियो लॉरेंस के लिए खतरे की घंटी है?

  • लॉरेंस गैंग की पहलगाम हमले के बाद की धमकी
  • भट्टी का धमकी भरा वीडियो- लॉरेंस के खिलाफ खुलासा करने की धमकी
  • पाकिस्तानी डॉन की चुनौती- “तुम पाकिस्तान में एक चिड़िया तक नहीं मार सकते”

जालंधर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की पाकिस्तानी आतंकियों को चेतावनी पर अब पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी का एक धमकी भरा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भट्टी ने लॉरेंस को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि पाकिस्तान के खिलाफ कुछ कहा गया, तो वह सिद्धू मूसेवाला और मुंबई के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से जुड़ी सारी पोल खोल देगा। भट्टी ने स्पष्ट शब्दों में कहा – “अब से दोस्ती खत्म।”

वीडियो लॉरेंस गैंग की उस पोस्ट के बाद सामने आया है जिसमें पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने की बात कही गई थी और पाक आतंकी हाफिज सईद की तस्वीर पर क्रॉस बनाया गया था।

लॉरेंस गैंग की धमकी क्या थी?

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि वे इसका बदला जरूर लेंगे। पोस्ट में कहा गया था, “बेगुनाहों का खून बहाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। पाकिस्तान में घुसकर एक ऐसा मारा जाएगा, जो लाखों के बराबर होगा।” पोस्ट में पाकिस्तान और आतंकी संगठनों के खिलाफ तीखी भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

भट्टी का जवाबी हमला: वीडियो में कही ये 8 बड़ी बातें

  1. “एक चिड़िया तक नहीं मार सकते”
    भट्टी ने लॉरेंस को चुनौती देते हुए कहा – “तुम पाकिस्तान तो दूर, किसी देश में एक चिड़िया तक नहीं मार सकते।”

  2. “बाबा सिद्दीकी की हत्या के सबूत मेरे पास”
    भट्टी ने दावा किया कि बाबा सिद्दीकी की हत्या किस नेता के कहने पर हुई, इसके सारे ऑडियो और वीडियो सबूत उसके पास हैं। जीशान अख्तर की भूमिका और उसके कॉल रिकॉर्डिंग भी उसके पास हैं।

  3. “मूसेवाला केस की भी पूरी फाइल है”
    उसने यह भी कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में किसने पैसा दिया, हथियार कहां से आए, सब कुछ उसके पास रिकॉर्ड में है।

  4. “झूठी पोस्ट डालकर कभी डॉन नहीं बना”
    भट्टी ने लॉरेंस पर कटाक्ष करते हुए कहा – “मैं कभी फेक पोस्ट डालकर डॉन नहीं बना, मेरे काम असली हैं।”

  5. “देश पर बात आई तो बर्दाश्त नहीं करूंगा”
    उसने कहा कि पाकिस्तान या मुस्लिम समाज के खिलाफ कोई बात होगी, तो वह चुप नहीं बैठेगा।

  6. “जेल से बाहर आकर खुद लड़ना”
    लॉरेंस को चुनौती देते हुए भट्टी ने कहा – “जेल से निकलने के बाद खुद सामने आना, पीठ पीछे वार मत करना।”

  7. “मूंछों से पहले से गोलियों की आवाज सुन रहा हूं”
    खुद के अनुभवों को बताते हुए उसने कहा कि वह बहुत पहले से इस दुनिया में सक्रिय है।

  8. “अब से कोई दोस्ती नहीं, सब खत्म”
    भट्टी ने कहा – “अब से कोई दोस्ती नहीं रही, लॉरेंस अगर पाकिस्तान के खिलाफ कुछ बोलेगा तो सब राज बाहर लाऊंगा।”

    पहले भी वायरल हो चुकी है लॉरेंस-भट्टी की कॉल

    करीब 10 महीने पहले दोनों की 17 सेकेंड की वीडियो कॉल सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें लॉरेंस ने शहजाद को ईद की बधाई दी थी। यह कॉल कथित रूप से सिग्नल ऐप के ज़रिए हुई थी।

Related Posts

‘धुरंधर 2’ की कमाई पर पाकिस्तान में उठी मांग, ल्यारी के लोगों ने मांगा हिस्सा

नई दिल्ली/कराची। Ranveer Singh की फिल्म ‘धुरंधर 2’ (धुरंधर: द रिवेंज) जहां बॉक्स ऑफिस पर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है, वहीं इसकी कमाई को लेकर पाकिस्तान के Lyari इलाके…

Continue reading
रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन

नई दिल्ली। Vijaypat Singhania, Raymond Group के पूर्व चेयरमैन और देश के प्रसिद्ध उद्योगपति, का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने न केवल एक छोटी टेक्सटाइल मिल…

Continue reading