
- ऑस्ट्रेलिया में 2025 फेडरल चुनाव- नतीजे कब आएंगे?
- प्रधानमंत्री पद के प्रमुख दावेदार- एंथनी अल्बनीज बनाम पीटर डटन
- ऑस्ट्रेलिया में वोटिंग- अनिवार्य मतदान के नियम और जुर्माना
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं, जिसमें मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन के लिबरल-नेशनल गठबंधन के बीच है। संसद के निचले सदन यानी हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स के 150 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही, ऊपरी सदन सीनेट की 40 सीटों के लिए भी मतदान हो रहा है। चुनावी नतीजे 3 मई की रात या फिर 4 मई की सुबह तक घोषित किए जा सकते हैं।
संसद भंग और केयरटेकर मोड में सरकार
ऑस्ट्रेलिया में 28 मार्च 2025 को संसद भंग कर दी गई थी, जिसके बाद सरकार केयरटेकर मोड में चली गई थी। इसके बाद 22 से 30 अप्रैल तक पोस्टल वोटिंग का आयोजन किया गया था, जिसमें नागरिकों ने अपने मत पत्र भेजे थे।
वोट डालना है अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया में 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के सभी नागरिकों को मतदान करना अनिवार्य है। अगर कोई नागरिक बिना वैध कारण के वोट नहीं डालता, तो उस पर 20 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा, यहां प्रधानमंत्री बनने के लिए कोई तय उम्र नहीं है। 18 साल या उससे अधिक उम्र के लोग चुनाव लड़ सकते हैं और प्रधानमंत्री भी बन सकते हैं।
मुख्य चुनावी मुद्दे
महंगाई और ऊंची ब्याज दरें: बढ़ती महंगाई और ऊंची ब्याज दरें इस बार प्रमुख चुनावी मुद्दे हैं। दोनों प्रमुख पार्टियों ने वित्तीय राहत देने का वादा किया है।
महंगा घर: ऑस्ट्रेलिया में घर खरीदना अब आम नागरिकों के लिए मुश्किल हो गया है। खासकर युवा वर्ग को नए घर खरीदने में कठिनाइयां आ रही हैं।








