
- सिंगापुर संसदीय चुनाव: PAP और WP के बीच कड़ा मुकाबला
- चुनाव में 97 सीटों पर हो रही वोटिंग, रिजल्ट 4 मई को
- पीएम पद के दावेदार: लॉरेंस वॉन्ग, हेंग स्वी कीट और प्रीतम सिंह
सिंगापुर सिटी। आज सिंगापुर में संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स पार्टी (WP) के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इसके अलावा कई छोटे दल भी चुनावी मैदान में हैं। चुनाव के परिणाम 4 मई को घोषित हो सकते हैं।
वोटिंग- 33 निर्वाचन क्षेत्रों में 97 सीटों पर मुकाबला
सिंगापुर के 33 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 97 संसदीय सीटों के लिए मतदान हो रहा है, जिसमें सिंगल मेंबर कॉन्स्टिट्यूएंसी (SMC) और ग्रुप रिप्रेजेंटेशन कॉन्स्टिट्यूएंसी (GRC) शामिल हैं। GRC में उम्मीदवारों की टीम चुनाव लड़ती है, जिसमें कम से कम एक अल्पसंख्यक उम्मीदवार का होना आवश्यक है।
प्रधानमंत्री पद के प्रमुख दावेदार:
- लॉरेंस वॉन्ग: वर्तमान प्रधानमंत्री ली सीन लूंग की जगह 15 मई 2024 को प्रधानमंत्री बने लॉरेंस वॉन्ग PAP के महासचिव भी हैं। उन्हें कोविड-19 के दौरान लिए गए निर्णयों और आर्थिक नीतियों के लिए व्यापक पहचान मिली है।
- हेंग स्वी कीट: सिंगापुर के उपप्रधानमंत्री और PAP के सीनियर नेता हेंग स्वी कीट को पहले प्रधानमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा था, लेकिन 2021 में स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने इस दौड़ से खुद को बाहर कर लिया था।
- प्रीतम सिंह: वर्कर्स पार्टी के प्रमुख प्रीतम सिंह ने पिछले चुनाव में अपनी पार्टी को 10 सीटों तक पहुंचाया था, लेकिन उनकी प्रधानमंत्री बनने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है, क्योंकि उनकी पार्टी इस चुनाव में सिर्फ 26 सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है।








