क्यों परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है निर्मल कपूर का निधन?

  • निर्मल कपूर का निधन- बॉलीवुड में शोक की लहर
  • मुंबई में अंतिम संस्कार-कपूर परिवार की दर्दनाक विदाई
  • बोनी कपूर का भावुक श्रद्धांजलि पोस्ट

मुंबई। बॉलीवुड के प्रमुख निर्माता बोनी कपूर और अभिनेता अनिल कपूर की मां, निर्मल कपूर, का शुक्रवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। वह 90 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान घाट में संपन्न हुआ, जहां परिवार के सदस्यों और बॉलीवुड के कई नामचीन सितारों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

निर्मल कपूर पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के कारण उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन के बाद, परिवार ने एक बयान जारी कर कहा कि “वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी।”

बोनी कपूर ने शेयर किया भावुक पोस्ट

बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, “2 मई 2025 को, हमारे बीच निर्मल कपूर ने शांति से अंतिम सांस ली। उन्होंने एक सुखमय और पूर्ण जीवन जिया। उनके पीछे उनके चार बच्चे, प्यारी बहुएं, एक दामाद, ग्यारह पोते-पोतियां, चार परपोते-परपोतियां और ढेर सारी यादें हैं। उनका स्नेह और दयालुता उन सभी के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा।”

सुरिंदर कपूर से हुई थी शादी, चार बच्चों की मां थीं निर्मल कपूर

निर्मल कपूर ने 1955 में फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर से शादी की थी। उनके चार बच्चे हैं—बोनी कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर और रीना कपूर। वह बॉलीवुड की प्रमुख हस्तियों सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर की दादी थीं।

Back to top button