क्या बाबिल खान का वायरल वीडियो एक सुसाइड नोट है? जानिए सच

  • बाबिल खान का इमोशनल ब्रेकडाउन वीडियो वायरल, बोले- “बॉलीवुड सबसे फेक इंडस्ट्री है”
  • बाबिल खान ने बॉलीवुड को बताया ‘रूड’ और ‘फेक’, इंस्टाग्राम से हटे वीडियोज
  • अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर समेत कई सितारों का नाम लेते हुए बाबिल का फूट-फूट कर रोना

नई दिल्ली । इरफान खान के बेटे बाबिल खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उनका एक इमोशनल वीडियो, जिसमें वो रोते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाफ तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बाबिल खान ने अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, शनाया कपूर और अन्य कलाकारों का नाम लेते हुए इंडस्ट्री को “रूड” और “फेक” बताया।

वीडियो में दिखा बाबिल का इमोशनल ब्रेकडाउन
सामने आए वीडियो में बाबिल भावुक होते हुए कहते हैं, “बॉलीवुड बहुत रूड है, सबसे ज्यादा फेक इंडस्ट्री है जिसका मैं हिस्सा रहा हूं।” उन्होंने आगे कहा कि, “यहां कुछ लोग हैं जो इसे बेहतर बनाना चाहते हैं, लेकिन मुझे बहुत कुछ कहना है, बहुत कुछ दिखाना है।” इसी दौरान वह फूट-फूट कर रोने लगते हैं।

कई बड़े नामों का भी किया जिक्र
एक अन्य वायरल वीडियो में बाबिल खान को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “यहां शनाया कपूर, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल, आदर्श गौरव और यहां तक कि अरिजीत सिंह भी हैं… बॉलीवुड कितना है…” हालांकि वीडियो में कुछ बातें इतनी आपत्तिजनक थीं कि उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स में साफ तौर पर नहीं बताया जा सका।

अब इंस्टाग्राम अकाउंट भी नहीं दिख रहा
बताया जा रहा है कि बाबिल ने ये वीडियोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए थे, लेकिन कुछ ही देर में उन्हें हटा लिया गया। अब बाबिल का इंस्टाग्राम अकाउंट भी नजर नहीं आ रहा है। वहीं, ये वीडियोज रेडिट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading