‘अबीर गुलाल’ की रिलीज पर क्यों लगी रोक – जानिए पीछे की वजहें

  • वाणी कपूर ने हटाए फवाद संग पोस्ट, फैंस में मची हलचल
  • यूट्यूब से गायब हुए ‘अबीर गुलाल’ के गाने
  • पहलगाम हमले के बाद पाक कलाकारों पर दोबारा बैन

नई दिल्ली। पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद भारत में एक बार फिर पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया गया है। इसके असर के तौर पर फवाद खान और वाणी कपूर की आगामी फिल्म अबीर गुलाल की रिलीज पर रोक लगा दी गई है। फिल्म 9 मई को रिलीज होने वाली थी। वहीं, इस विवाद के बीच वाणी कपूर ने सोशल मीडिया से फवाद खान के साथ साझा की गई सभी तस्वीरें और पोस्ट हटा दी हैं।

वाणी कपूर पिछले कुछ हफ्तों से फिल्म अबीर गुलाल का सोशल मीडिया पर जोरशोर से प्रमोशन कर रही थीं। उन्होंने फवाद खान के साथ फिल्म के पोस्टर और गानों के वीडियो साझा किए थे। लेकिन हमले के बाद बदले हालातों के चलते उन्होंने ये सभी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं।

अब यूट्यूब पर भी नहीं दिख रहे फिल्म के गाने
अबीर गुलाल के दो गाने—अंग्रेजी रंगरसिया और खुदाया इश्क—को पहले यूट्यूब पर रिलीज किया गया था, लेकिन अब ये भारत में उपलब्ध नहीं हैं। बताया जा रहा है कि ये गाने ए रिचर लेंस एंटरटेनमेंट और म्यूजिक लेबल सारेगामा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से हटा दिए गए हैं।

वाणी कपूर को बॉयकॉट करने की उठी मांग
22 अप्रैल को वाणी कपूर ने अबीर गुलाल के एक गाने को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसे उन्होंने उसी दिन डिलीट भी कर दिया था। बावजूद इसके, उनके पुराने पोस्ट्स को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें बॉयकॉट करने की मांग की जाने लगी। फिल्म और कलाकारों को लेकर लोगों में नाराजगी अब भी बनी हुई है।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading