
- वीर दास आखिर क्यों डिलीवरी बॉय से झगड़ने वाले पड़ोसियों पर भड़क उठे?
- महज 10 मिनट की देरी पर इतना गुस्सा क्यों आया पड़ोसियों को?
- क्या मुंबई में डिलीवरी बॉय बनना मंगल ग्रह की यात्रा जितना कठिन है?
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर और मशहूर कॉमेडियन वीर दास एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने बेबाक अंदाज के लिए सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपने पड़ोसियों को आड़े हाथों लिया है, जिन्होंने महज 10 मिनट की देरी पर एक डिलीवरी बॉय से झगड़ा कर लिया। वीर दास ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि उन्हें कभी किसी को थप्पड़ मारने का इतना मन नहीं किया।
वीर दास ने लिखा,
“मैंने सुना कि हमारी बिल्डिंग के पड़ोसी एक डिलीवरी बॉय से झगड़ रहे थे, क्योंकि वह 10 मिनट लेट था। कभी किसी को थप्पड़ मारने का इतना दिल नहीं किया। मुंबई में एक एवरेज डिलीवरी वाला अपनी ई-स्कूटर से मंगल गृह जैसा सफर करके आप तक पहुंचता है। थोड़ा संयम रखो यार।”
वीर दास के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। एक ओर जहां कई यूजर्स उनके समर्थन में उतर आए हैं और डिलीवरी कर्मियों के प्रति सम्मान दिखाने की बात कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग अपने नकारात्मक अनुभव साझा कर रहे हैं और डिलीवरी सेवाओं की आलोचना कर रहे हैं।एयर इंडिया पर भी निकाली थी भड़ास
कुछ ही दिन पहले वीर दास ने एयर इंडिया की सेवाओं को लेकर भी नाराजगी जताई थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने 50 हजार रुपये की टिकट बुक की थी जिसमें व्हीलचेयर और बैगेज असिस्टेंस की सुविधा शामिल थी, क्योंकि उनकी पत्नी के पैर में फ्रैक्चर है।









