क्या पुलिस ने समय पर की कार्रवाई या हालात बिगड़ते गए?

  • डंपर की चपेट में आया ई-रिक्शा, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • हादसे के बाद उग्र हुए ग्रामीण, डंपरों में की तोड़फोड़
  • गांव लौटते वक्त हुआ हादसा, मौके पर ही गई जान

गोरखपुर। रविवार की रात चिलुआताल थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में एक तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान विशुनपुरा गांव निवासी जवाहरलाल (55) पुत्र रामदेव चौहान के रूप में हुई है। वे गोरखपुर से ई-रिक्शा के जरिए अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ शेष कपूर (45) पुत्र विक्रम, निवासी पनियरा, महराजगंज भी सवार थे। जैसे ही वे सोनबरसा गांव के पास पहुंचे, मिट्टी लदा एक डंपर तेजी से आया और ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।

दुर्घटना में जवाहरलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शेष कपूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले जंगल कौड़िया सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

बवाल के बाद सड़क जाम, पुलिस को करना पड़ा हल्का बल प्रयोग

हादसे के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और सड़क को जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने तीन डंपरों में तोड़फोड़ की और एक डंपर में आग लगाने की भी कोशिश की, हालांकि समय रहते पुलिस ने आगजनी को टाल दिया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान डंपर चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।

Related Posts

कलेक्ट्रेट परिसर में दो सगे भाइयों का आत्मदाह का प्रयास

कानपुर। कानपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जमीन विवाद से परेशान दो सगे भाइयों ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास…

Continue reading
कानपुर में रिटायर फौजी ने पत्नी-बेटे की गोली मारकर हत्या की

कानपुर। कानपुर में रिटायर फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी और 16 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह बाइक से रेलवे अंडरपास पहुंचा और…

Continue reading