क्या सोशल मीडिया अब नई कूटनीति का माध्यम बन चुका है?

  • माहिरा-हानिया की आलोचना से बिफरे भारतीय फैंस
  • सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की बाढ़, भारतीय यूजर्स ने पूछे तीखे सवाल
  • क्या ऑपरेशन सिंदूर से बदला भारत ने पहलगाम का हिसाब?

नई दिल्ली।  भारतीय वायुसेना द्वारा 6 मई 2025 की रात पाकिस्तान और पाक-अधिकृत कश्मीर (PoK) में किए गए ऑपरेशन सिंदूर की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गूंज सुनाई दे रही है। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई मानी जा रही है, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी।

हालांकि, इस ऑपरेशन पर पाकिस्तान की कुछ जानी-मानी हस्तियों ने नाराजगी जताई है। पाकिस्तानी अभिनेत्रियां माहिरा खान और हानिया आमिर ने इसे “कायराना” करार देते हुए इंस्टाग्राम पर विरोध जताया, जिससे भारतीय फैंस में गुस्सा भड़क उठा।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माहिरा-हानिया पर निशाना

माहिरा खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लेखिका फातिमा भुट्टो का एक ट्वीट साझा करते हुए लिखा, “वाकई कायराना! अल्लाह हमारे देश की रक्षा करे, समझदारी की जीत हो। आमीन।” वहीं, हानिया आमिर ने एक शब्द में ऑपरेशन को “कायराना” बताया।

फातिमा भुट्टो ने अपने ट्वीट में दावा किया कि भारतीय हमले में एक बच्चा घायल हुआ है। हालांकि, भारत ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि यह सटीक और सीमित कार्रवाई थी, जो केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर की गई।

भारतीय फैंस का पलटवार, ‘दोगलापन’ का आरोप

माहिरा और हानिया की पोस्ट्स भारत में बैन होने के बावजूद सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इसके बाद भारतीय यूजर्स ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों अभिनेत्रियों पर ‘दोगलापन’ का आरोप लगाया। फैंस ने सवाल उठाया कि जब पहलगाम में निर्दोषों की जान गई, तब ये सितारे चुप क्यों थे?

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading