क्यों सनी देओल की ‘जाट’ अब भी नहीं कह रही बॉक्स ऑफिस को अलविदा?

  • जाट’ की धीमी शुरुआत के बाद भी बना रहा दर्शकों का भरोसा
  • केसरी चैप्टर 2 और रेड 2 के बावजूद नहीं डगमगाई सनी देओल की फिल्म
  • कम होते कलेक्शन के बीच भी ‘जाट’ ने नहीं मानी हार

नई दिल्ली। सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ भले ही ‘गदर 2’ जैसी धमाकेदार ओपनिंग नहीं ले पाई हो, लेकिन फिर भी इसने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने में सफलता पाई। फिल्म ने पहले ही दिन भारत में 9 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग दर्ज की थी। हालांकि, इसके कुछ ही दिन बाद अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ और अजय देवगन की ‘रेड 2’ रिलीज़ हो गईं, जिससे ‘जाट’ के बॉक्स ऑफिस सफर पर असर पड़ना लाजिमी था।

इन दोनों बड़ी फिल्मों की मौजूदगी के बावजूद सनी देओल की ‘जाट’ ने हार नहीं मानी और 27 दिन बाद भी थियेटरों में टिकी हुई है।

27वें दिन भी नहीं रुकी ‘जाट’ की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर 27वें दिन ‘जाट’ ने जहां अधिकांश फिल्में दम तोड़ देती हैं, वहीं यह फिल्म अभी भी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपने पांचवें मंगलवार को भारत में करीब 11 लाख रुपये का कलेक्शन किया।

पहले हफ्ते में दिखा जबरदस्त प्रदर्शन

फिल्म का पहला हफ्ता शानदार रहा था और 18 दिनों तक ‘केसरी चैप्टर 2’ के बीच भी फिल्म का दबदबा कायम रहा। हालांकि, ‘रेड 2’ की एंट्री से पहले फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली और करोड़ों से सीधे लाखों में पहुंच गई। इसके बावजूद ‘जाट’ पूरी मजबूती से टिके रहने में सफल रही है।

भारत में 87.72 करोड़ नेट, वर्ल्डवाइड 117.51 करोड़

अब तक ‘जाट’ ने भारत में 87.72 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह 100 करोड़ के करीब पहुंच गया है। वहीं, ओवरसीज कलेक्शन मिलाकर फिल्म ने 117.51 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है। विदेशों में इसने लगभग 14 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

बजट रिकवरी के साथ सनी की वापसी रही सफल

सनी देओल, रणदीप हुड्डा और रेजिना कैसेंड्रा स्टारर ‘जाट’ ने न केवल अपना बजट रिकवर किया, बल्कि अन्य बड़ी फिल्मों के दबाव के बावजूद अपनी पकड़ भी बनाए रखी।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading